वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बरियावन में निकाला पद मार्च

राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने उठाई निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग, सैदापुर में कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

अंबेडकरनगर। वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल जोन प्रभारी अभिषेक दत्त ने बरियावन और सैदापुर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। बरियावन में उनके नेतृत्व में पद मार्च निकाला गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में नारे लगाए गए और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष बनाने की मांग उठाई गई।

जिले पहुंचने पर अभिषेक दत्त का जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। हालांकि, अचानक दिल्ली बुलाए जाने के कारण वह करबला जलालपुर, बसखारी ब्लॉक और सकरावल टांडा में प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सके।

बरियावन में पद मार्च, निष्पक्ष चुनाव की मांग

बरियावन में निकाले गए पद मार्च में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध जताया। पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने की मांग की। कांग्रेस के अनुसार, मार्च में करीब 250 लोग शामिल हुए।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी, अमित जायसवाल, मोहम्मद अनीश खान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत अहीर, श्रीराम यादव, विशाल पटेल, सहदावन अली उर्फ छोटू, अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष द्विजेंद्र नारायण शुक्ला, नंद कुमार गुप्ता दादू, गुलाम रसूल, छोटू और तौफीक अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सैदापुर में कई लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

सैदापुर में मोहम्मद हुसैन अंसारी, मोहम्मद सलीम, राम दरस, मंशाराम राजभर, रामराज, संतराम राजभर, सिराज अहमद और वकील अहमद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राज बहादुर मिश्र ने की, जबकि संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी ने किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, विशाल वर्मा, दिवाकर पांडेय, जैसराज, दीपक मिश्रा, राजू गुप्ता, विजय मिश्रा और डॉ. आरपी कौशल सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button