IGNTU हॉस्टल में असम छात्र के साथ मारपीट, पांच छात्र निलंबित

IGNTU हॉस्टल में असम छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया

पांच छात्रों को निष्कासित, उनके खिलाफ FIR दर्ज

पीड़ित छात्र मानसिक रूप से भयभीत, सुरक्षा की मांग

अनूपपुर (मध्यप्रदेश)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय (IGNTU) के छात्रावास में असम के छात्र हीरोस ज्योतिदास के साथ देर रात हिंसक मारपीट का मामला सामने आया। छात्र का आरोप है कि पांच से छह छात्र उसके कमरे में घुसे, राज्य और नाम पूछे और उसके बाद बेरहमी से मारपीट की।

घटना 13 जनवरी की अलसुबह करीब 4 बजे जीजीबीएच हॉस्टल में हुई। मारपीट में छात्र की नाक की हड्डी टूट गई और आंख-कान में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित छात्र ने बताया कि हमलावरों ने उसे धमकी दी, “यहीं आए हो, यहीं मर जाओगे।”

दूसरे दिन छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव किया। इसके बाद प्रबंधन ने पांच छात्रों को निष्कासित कर दिया। गुरुवार को उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। एबीवीपी ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा।

छात्र ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है और कहा कि वह मानसिक रूप से डर गया है और परीक्षा देने में असमर्थ है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *