लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला भारत लौटे

  • लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला भारत लौटे
  • 18 अगस्त को पीएम मोदी से मुलाकात
  • 21 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस, अंतरिक्ष अनुभव साझा करेंगे

नई दिल्ली। भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय लिखने वाले लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला अमेरिका से भारत लौट आए हैं। वे शनिवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शुभांशु के साथ उनकी पत्नी कामना और बच्चा भी भारत आए हैं। इस दौरान लखनऊ से उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला और बहन शुचि मिश्रा भी दिल्ली पहुंचीं।

परिवार ने दी जानकारी, पीएम से मुलाकात 18 अगस्त को तय होगी

बहन शुचि मिश्रा ने बताया कि कामना भाभी बच्चे के साथ पहले ही रात 10 बजे दिल्ली पहुंच गई थीं। करीब चार घंटे बाद शुभांशु भी अमेरिका से लौटे। पूरा परिवार नोएडा स्थित घर में एक साथ है। शुचि ने बताया—
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिवार की मुलाकात का समय 18 अगस्त को तय किया जाएगा। 21 अगस्त को प्रेस वार्ता होगी, जिसमें शुभांशु अपनी अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। 25 अगस्त को हम सभी लखनऊ लौटेंगे, जहां उनके स्कूल (सीएमएस) ने एयरपोर्ट से स्कूल तक रोड शो की तैयारी की है।”

मां का गर्व, 16 महीने बाद बेटे से मुलाकात का इंतजार

शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने कहा—
“पूरे देश के लिए यह गर्व का पल है। बेटा करीब 16 महीने बाद घर लौट रहा है। जब मैं उसे गले लगाऊंगी, तब समझ पाऊंगी कि यह सपना नहीं हकीकत है। शुभांशु अब सिर्फ मेरा बेटा नहीं, पूरे देश का बेटा बन गया है।”

उन्होंने बताया कि शुभांशु अगस्त 2024 में अमेरिका गए थे। इससे पहले अप्रैल में वे लखनऊ से बेंगलुरु ट्रेनिंग के लिए गए थे। उसके बाद ISRO में महीनों की ट्रेनिंग पूरी की और अमेरिका रवाना हुए।

मिशन के दौरान शुभांशु का संदेश: “जिंदगी में बदलाव ही स्थिरता है”

भारत लौटने से पहले शुभांशु ने सोशल मीडिया पर भावनात्मक संदेश लिखा—
“भारत पहुंचने की बेसब्री है। मिशन के दौरान सभी से मिला प्यार और समर्थन अविश्वसनीय रहा। जिंदगी में बदलाव ही स्थिरता है। अलविदा कहना मुश्किल है, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना चाहिए।”

18 दिन अंतरिक्ष में बिताए, 25 जून को ISS के लिए रवाना हुए थे

शुभांशु शुक्ला एक्सियम मिशन-4 के तहत 25 जून को तीन अन्य एस्ट्रोनॉट्स के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए थे। भारतीय समयानुसार 26 जून शाम 4:01 बजे वे ISS पहुंचे। उन्होंने वहां 18 दिन बिताए और 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे। लैंडिंग कैलिफोर्निया के तट पर हुई थी। मिशन के बाद 16 अगस्त को शुभांशु ने अमेरिका से भारत के लिए उड़ान भरी और 17 अगस्त की रात दिल्ली पहुंचे।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading