सपा सरकार बनने पर आजम खान के मुकदमे वापस होंगे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनेगी तो आजम खान पर लगाए गए सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आजम खान सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और हमेशा पार्टी और नेताजी के साथ खड़े रहे हैं।

अखिलेश यादव ने नवरात्रि के शुभ दिन को लेकर कहा, “हमें उम्मीद थी कि न्याय करेगा। अब आजम खान रिहा होंगे और झूठे मुकदमे नहीं होंगे। अब रामपुर के विधायक और वहां का अधिकारी मिलकर आजम खान पर अन्याय नहीं करेंगे।”

आजम खान और बहुजन समाज पार्टी

आजम खान के बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आजम खान सपा के संस्थापक हैं और हमेशा पार्टी के हित में काम करते आए हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा से मुकाबले में आजम खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और पार्टी के लिए बहुत कुर्बानी दी है। उनका सम्मान हमेशा बना रहेगा।”

हजरतगंज में कपड़े की दुकान का उद्घाटन

अखिलेश यादव मंगलवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे और एक कपड़े की दुकान का उद्घाटन किया। उनके साथ ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली भी थे। उद्घाटन के बाद उन्होंने शेरवानी का नाप लिया और कहा कि पहली बार उनके कुर्ता और शेरवानी यहीं से सिले गए थे। 48 घंटे में उनके लिए यूनिक शेरवानी तैयार की गई थी। अखिलेश यादव ने कहा, “जब तक राजनीति में रहेंगे, इन्हीं का सिला पहनेंगे। नेताजी के कपड़े भी इसी दुकान में सिले जाते थे।”

सीतापुर जेल से आजम खान की रिहाई का स्वागत

सीतापुर जेल से आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने कोर्ट के आदेश का स्वागत किया और न्यायालय को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर चालान होने की घटना पर भी टिप्पणी की।

जीएसटी और महंगाई पर निशाना

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग जीएसटी को समझते नहीं हैं और केवल प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग मुनाफा कमा रहे हैं, क्या उससे महंगाई नहीं बढ़ रही है? भ्रष्टाचार से महंगाई में वृद्धि हो रही है।

दलित उत्पीड़न पर चिंता

अखिलेश यादव ने कहा कि दलितों के साथ सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है और इस भेदभाव को खत्म करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “हम हमेशा जोड़ने की कोशिश करते रहे हैं, ताकि किसी जाति के आधार पर किसी का घर या मंदिर प्रभावित न हो।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading