शादी से 10 दिन पहले B.Ed छात्रा की सिर में गोली मारकर हत्या

  • आरोपी शिवांग तीन साल से कर रहा था शादी का दबाव
  • गांव में पिस्टल लेकर घूमता था, फायरिंग की करता था प्रैक्टिस
  • पुलिस में कई बार की गई थी शिकायत, नहीं हुई सख्त कार्रवाई

 बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मनचले युवक ने शादी की तैयारियों में जुटी एक B.Ed छात्रा को दिनदहाड़े गोली मार दी। छात्रा अपने पिता और बहन के साथ बाजार जा रही थी, तभी आरोपी ने राह में घेरकर सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद युवक खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पूरे गांव में मातम और डर का माहौल है।

बिजनौर के करौंदा चौधर गांव में 24 वर्षीय भावना शर्मा की 1 मई को शादी तय थी। रविवार की सुबह वह अपने पिता और बहन के साथ शादी की खरीदारी के लिए निकली थी। तभी पड़ोसी युवक शिवांग त्यागी ने रास्ते में उसे घेरकर गोली मार दी। भावना की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी फायरिंग करता हुआ फरार हो गया और बाद में थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

गांव वालों के मुताबिक, शिवांग दबंग और असामाजिक प्रवृत्ति का युवक है। वह पिछले कुछ दिनों से पिस्टल लेकर खुलेआम घूम रहा था और लोगों से कह रहा था कि “कुछ बड़ा होने वाला है।” पुलिस को लड़की के परिवार ने कई बार शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। भावना के पिता वेद प्रकाश पेशे से वकील हैं, उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते चेत जाती, तो उनकी बेटी आज जीवित होती।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading