कानपुर IIT में बीटेक छात्र का आत्महत्या

कानपुर। कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में बीटेक 4th ईयर के छात्र जयसिंह मीणा (26) ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। जयसिंह राजस्थान के अजमेर के रहने वाले थे और हॉस्टल ब्लॉक-2 के कमरे नंबर 148 में रहते थे।

साथी छात्रों ने देर तक दरवाजा न खुलने पर प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। कल्याणपुर पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो जयसिंह का शव पंखे से लटका मिला और हाथों में कई कटे हुए घाव थे। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने लिखा था – “Sorry Everyone…”

छात्र के बड़े भाई सिद्धार्थ ने बताया कि जयसिंह ने फांसी लगाने से पहले हाथ की नस काटी थी। 28 दिसंबर से विंटर वेकेशन थी और छात्र घर जाने वाला था।

IIT कानपुर प्रबंधन ने छात्र की मौत पर शोक व्यक्त किया और बताया कि जयसिंह जीव विज्ञान और जैव इंजीनियरिंग विभाग के होनहार छात्र थे। उन्होंने जुलाई 2020 में संस्थान में दाखिला लिया था। शव मंगलवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *