नई दिल्ली। अगले महीने यानी जुलाई में बैंक ग्राहकों को कुल 12 दिन बैंक बंद रहने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें 4 रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा विभिन्न राज्यों और शहरों में 6 अतिरिक्त छुट्टियां शामिल हैं।
यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो इन अवकाश दिनों को छोड़कर ही बैंक जाने की सलाह दी जा रही है।
देशभर में लागू नियम के अनुसार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं। इसी क्रम में 11 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं 25 जुलाई को चौथा शनिवार होने के चलते देशभर के बैंक उस दिन भी बंद रहेंगे।
इसके अलावा जुलाई महीने में चार रविवार को भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। ये रविवार 5 जुलाई, 12 जुलाई, 19 जुलाई और 26 जुलाई को पड़ रहे हैं।
इस तरह कुल मिलाकर 12 दिन बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी, जिससे ग्राहकों को कैश ट्रांजैक्शन, दस्तावेजी कार्य और अन्य बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बनाने की आवश्यकता होगी।









