इंस्टाग्राम पर नेताओं की पोस्ट की पहुंच और एंगेजमेंट घटी

भाजपा-कांग्रेस के आधिकारिक फॉलोअर्स बढ़े

नई दिल्ली। भारत में इंस्टाग्राम पर राजनीतिक पोस्ट की पहुंच और लोगों की प्रतिक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और विपक्षी नेताओं तक के इंस्टाग्राम खातों पर लाइक, कमेंट और शेयर जैसी गतिविधियां कम हुई हैं। हालांकि, दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आधिकारिक इंस्टाग्राम खातों से जुड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है।

यह बदलाव ऐसे समय में आया है, जब इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने भारत में अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किया है। कंपनी ने सुझाव देने वाले तंत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल बढ़ाया है। इसके जरिए अश्लील और हिंसक सामग्री की पहचान कर उसे यूजर्स तक सुझाने की प्रक्रिया सीमित की जा रही है।

मेटा का दावा है कि इस बदलाव के बाद भारत में उपयोगकर्ताओं की शिकायतें पिछले साल की तुलना में करीब आधी रह गई हैं। हालांकि, कंपनी ने राजनीतिक और समाचार से जुड़ी सामग्री की पहुंच पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर विस्तृत आंकड़े साझा नहीं किए हैं।

नेताओं की पोस्ट पर एंगेजमेंट क्यों घटा?

इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट की एंगेजमेंट का मतलब उस पर मिलने वाले लाइक, कमेंट, शेयर और व्यूज जैसी प्रतिक्रियाओं से है। जब किसी नेता की पोस्ट केवल उसके मौजूदा फॉलोअर्स तक सीमित रह जाती है और उसे नए यूजर्स के सामने रिकमेंड नहीं किया जाता, तो उसकी पहुंच और एंगेजमेंट दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

पहले एल्गोरिद्म यूजर्स की रुचि के आधार पर राजनीतिक पोस्ट भी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाता था। लेकिन रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव के बाद अगर राजनीतिक कंटेंट की स्वत: पहुंच कम होती है, तो नेताओं की पोस्ट पर आने वाली प्रतिक्रियाएं भी घट सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button