20 लाख की रिश्वत में फंसे BAP विधायक जयकृष्ण पटेल कोर्ट में पेश

  • ACB ने विधायक और दलाल को कोर्ट में किया पेश
  • 20 लाख की रिश्वत बरामद, रिमांड की मांग की गई
  • विधायक के स्टाफ से रातभर पूछताछ, सभी को छोड़ा गया

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में बड़ा झटका देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बागीदौरा (बांसवाड़ा) से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को 20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। सोमवार को पटेल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां ACB ने घूस की रकम बरामदगी और अन्य अहम बिंदुओं को आधार बनाते हुए रिमांड की मांग की।

रिश्वत के बदले विधानसभा सवाल वापसी का आरोप
ACB के अनुसार, विधायक ने खनन विभाग से जुड़े सवाल विधानसभा में लगाए थे और बाद में उन्हें वापस लेने के एवज में खनन कारोबारी रवींद्र सिंह से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। सौदा 2.5 करोड़ में तय हुआ और पहली किश्त के रूप में 20 लाख रुपये पटेल को जयपुर स्थित सरकारी आवास पर दिए जा रहे थे।

ACB की छापेमारी और विधायक स्टाफ से पूछताछ
4 मई को ACB की टीम ने पटेल को जयपुर के ज्योतिनगर स्थित सरकारी फ्लैट से गिरफ्तार किया। टीम ने विधायक के गनमैन, ड्राइवर, सोशल मीडिया टीम और ऑफिस स्टाफ से देर शाम तक पूछताछ की और देर रात उन्हें छोड़ दिया। बताया गया कि रिश्वत की रकम लेकर फरार हुआ एक व्यक्ति अभी तक पकड़ में नहीं आया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराज़गी, बोले- कोर्ट तय करेगा विधायकी का भविष्य
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सवालों को वापस लेना गलत परंपरा है और इस पर सख्ती से रोक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक की विधायकी कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगी। देवनानी ने यह भी कहा कि आज़ादी के बाद विधानसभा में घूस से जुड़ा यह पहला मामला है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading