बारुईपुर रेप-हत्या केस: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्य आरोपी आनंद सरदार गिरफ्तार
  • मामले में अब तक तीन आरोपी पकड़े गए
  • जांच के लिए 6 सदस्यीय SIT गठित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आनंद सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शहर के बाजार इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया। इस मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच के लिए छह सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची 4 जुलाई को अपनी सहेली के लिए गिफ्ट खरीदने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार को उसका शव सूर्यपुर हाट इलाके के एक तालाब से बरामद हुआ।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा तालाब में फेंक दिया था। उसके फेफड़ों और पेट में पानी मिला, जबकि सिर पर गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के साथ डूबने से उसकी मौत हुई।

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें बच्ची चार लोगों के साथ जाती दिखाई दे रही है। पुलिस सभी संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, शव मिलने के बाद गुस्साई भीड़ ने एक संदिग्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button