दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

  • अंबेडकरनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 5 प्रतिष्ठानों पर छापा
  • कुल 33,000 रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त
  • सरसों तेल और बेसन प्रथम दृष्टया मिलावटी पाए गए

अंबेडकरनगर | दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज जैसे प्रमुख पर्वों से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 11 अक्टूबर 2025 को जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया और कुल 5 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

सरसों तेल और बेसन जब्त, मिलावट का संदेह

सचल दल ने निरीक्षण के दौरान रमेश कुमार, पहितीपुर की आटा चक्की से लगभग 50 लीटर सरसों का तेल जब्त किया, जिसका अनुमानित मूल्य 9,000 रुपये बताया गया है। वहीं, केपी एंड सन्स इंटरप्राइजेज, मीरानपुर एनटीपीसी टांडा से 150 किलोग्राम बेसन जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 24,000 रुपये है। दोनों उत्पाद प्रथम दृष्टया मिलावटी प्रतीत हुए, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों को सील कर दिया गया।

पनीर और दूध के भी लिए गए नमूने

खाद्य सुरक्षा दल ने इसके अतिरिक्त जमुनीपुर स्थित जय बजरंग स्वीट हाउस से पनीर, विजय निवास, अयोध्या रोड अकबरपुर से पनीर और रामधेर, संघतिया जलालपुर रोड से दूध का नमूना लिया है। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा गया है।

कुल 5 प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, 33 हजार की जब्ती

जांच टीम द्वारा लिए गए सभी नमूनों की अनुमानित कीमत 33,000 रुपये आंकी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि अपमिश्रण की पुष्टि होती है, तो संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिष्ठानवार नमूने इस प्रकार हैं:

रमेश कुमार, पहितीपुर — सरसों तेल

जय बजरंग स्वीट हाउस, जमुनीपुर — पनीर

केपी एंड सन्स इंटरप्राइजेज, मीरानपुर एनटीपीसी टांडा — बेसन

विजय निवास, अयोध्या रोड अकबरपुर — पनीर

रामधेर, संघतिया जलालपुर रोड — दूध

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading