बीरभूम में ₹50 करोड़ का कैश-गोल्ड बरामद

करोड़ों की संपत्ति के स्रोत की जांच में जुटीं एजेंसियां

  • छापेमारी में ₹28.5 करोड़ नकद और 15 किलो सोना मिला
  • नोट गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें हुईं खराब
  • आरोपी मिनार मंडल गिरफ्तार, पत्थर कारोबारी से जुड़ा मामला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी के दौरान ₹28.5 करोड़ से अधिक नकदी और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की अनुमानित कीमत करीब ₹21.5 करोड़ बताई गई है। इस तरह कुल बरामदगी लगभग ₹50 करोड़ की है।

नोटों की गिनती में खराब हुईं मशीनें

बरामद नकदी इतनी अधिक थी कि नोटों की गिनती के दौरान पांच करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं। पूरी रात चली गिनती के बाद पुलिस ने नकदी को लोहे के बक्सों में भरकर थाने पहुंचाया, जहां से इसे बैंक में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

मैनेजर गिरफ्तार, कारोबारी की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में मिनार मंडल को गिरफ्तार किया है। वह पहले राज्य परिवहन विभाग में बस चालक था और बाद में पत्थर कारोबार से जुड़ गया। जांच में सामने आया कि वह फरार पत्थर कारोबारी तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन का मैनेजर और रिश्तेदार है।

घर से मिले गोल्ड बार और बिस्किट

छापेमारी के दौरान घर से 1-1 किलो के 14 गोल्ड बार और 100-100 ग्राम के 10 गोल्ड बिस्किट भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार इनकी कुल कीमत करीब ₹21.5 करोड़ है। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि नकदी और सोना तुलु मंडल का है।

संपत्ति के स्रोत की जांच शुरू

पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि करोड़ों रुपये की नकदी और सोना कहां से आया तथा इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की भूमिका रही। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button