लखनऊ में भाजपा विधायक के भतीजे का शव फ्लैट में मिला

लखनऊ। गोंडा के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के भतीजे शिवम तिवारी का शव लखनऊ में उनके फ्लैट में संदिग्ध हालत में मिला है। शिवम का शव बेडशीट के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि शिवम के बिजनेस पार्टनर्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की थी और पैसों का घपला किया था। इसी वजह से वह पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे।

परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि शिवम सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थे। करीब एक सप्ताह पहले, 24 जनवरी को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था—
“आपका बुरा भगवान नहीं, हम करेंगे।”

वीडियो के बैकग्राउंड में भी इसी तरह के बोल वाला गाना चल रहा था—
“हम थोड़े अलग किस्म के आदमी हैं भक्त जी। सब काम भगवान के भरोसे नहीं छोड़ते हैं। अगर हमारा बुरा आपने किया है, तो भरोसा रखें, आपका बुरा भगवान नहीं, हम ही करेंगे।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *