देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ भाजपा की तिरंगा यात्रा शुरू

  • यात्रा का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ देश की एकता और सेना को सम्मान
  • 23 मई तक चलेगी यात्रा, गांवों और शहरों में व्यापक आयोजन
  • कांग्रेस ने भी ऑपरेशन के बाद तिरंगा यात्रा निकाली थी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न और देशभक्ति के संदेश को फैलाने के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस अभियान के तहत लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यात्रा में हिस्सा लिया।

लखनऊ में यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,
“हमारी सेनाओं ने जिस तरह पाकिस्तान को जवाब दिया, पूरी दुनिया ने उसका लोहा माना है। भारत को जो छेड़ेगा, उसे हम छोड़ेंगे नहीं।”

10 दिवसीय अभियान:

इस यात्रा की शुरुआत मंगलवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ से हुई थी, जिसमें दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, भाजपा नेता तरुण चुघ और अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। यह यात्रा 23 मई तक चलेगी।

देशभर में भाजपा नेताओं की अगुवाई

  • हरियाणा के पंचकूला में CM नवाब सिंह सैनी ने

  • अहमदाबाद में CM भूपेंद्र पटेल ने

  • गोवा में CM प्रमोद सावंत ने यात्रा का नेतृत्व किया।

 उद्देश्य: ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर घर तक पहुंचाना

भाजपा ने इस यात्रा को ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का माध्यम बताया। वरिष्ठ नेता संबित पात्रा, विनोद तावड़े और तरुण चुघ इस अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

 गांव-शहर हर जगह पहुंचेगा तिरंगा

भाजपा का कहना है कि यह यात्रा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में निकाली जाएगी। सैन्य बलों को सम्मान देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन भी होंगे।

 कांग्रेस ने भी निकाली थी तिरंगा यात्रा

गौरतलब है कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस ने भी देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली थी। भोपाल, जयपुर और दिल्ली जैसे शहरों में कांग्रेस नेताओं ने तिरंगा लहराकर भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए थे।

 क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए थे। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading