जिला अस्पताल में रॉड निकालने के नाम पर रिश्वत मामला

  • अस्पताल प्रशासन ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित की, तीन दिन में रिपोर्ट मांगी
  • सीएमएस ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया
  • मरीजों और गरीबों के साथ न्याय सुनिश्चित करने का दावा

अम्बेडकरनगर। जिले के मुख्य चिकित्सा केंद्र (जिला अस्पताल) में ऑपरेशन के बाद रॉड निकालने के लिए मरीजों से रिश्वत लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक वर्ष पूर्व पैर की हड्डी टूटने पर ऑपरेशन कराए गए युवक के भाई ने आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारी ने रॉड निकालने के लिए 5 हजार रुपये मांगे। पैसे न होने पर ये रकम घटाकर 2,500 रुपये मांगे गए। इस मामले का एक ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।हालांकि इसकी पुष्टि तमसा संकेत नहीं करता है।

ऑपरेशन के बाद अस्पताल में रिश्वतखोरी का आरोप, वायरल हुआ ऑडियो-वीडियो

मामले का खुलासा अकबरपुर क्षेत्र के राबीबहाउद्दीनपुर निवासी मुकेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि उनके भाई विशाल का एक साल पहले जिला अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था, जिसमें पैर में रॉड डाला गया था। अब जब रॉड निकालने के लिए वे अस्पताल पहुंचे तो कर्मचारियों ने इलाज के नाम पर 5 हजार रुपये की मांग की। जब पैसों की बात हुई तो कर्मचारी ने मांग 2,500 रुपये तक कम कर दी।

ऑडियो में कर्मचारी की आवाज साफ सुनाई दे रही है, जिसमें वह पैसे के साथ चार सौ रुपये की रसीद और दस्ताने (गलव्स) लाने की बात भी कह रहा है। यह वीडियो और ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading