बसपा ही भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सकती है: दिलीप कुमार विमल

अकबरपुर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में बोले मंडल मुख्य जोन प्रभारी, संविधान और सामाजिक हितों के मुद्दे उठाए

अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के अयोध्या मंडल मुख्य जोन प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर संविधान की भावना के अनुरूप काम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान की मजबूती और उसके पूर्ण क्रियान्वयन के लिए बसपा स्थापना काल से संघर्ष कर रही है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा। उन्होंने दावा किया कि बसपा ही भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सकती है।

मंगलवार को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के राधे कृष्णा मैरिज लॉन में आयोजित बसपा की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए विमल ने ये बातें कहीं।

छात्रों, किसानों और महिलाओं के हितों का उठाया मुद्दा

दिलीप कुमार विमल ने कहा कि छात्रों, नौजवानों, किसानों, कर्मचारियों, बेरोजगारों और महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए बसपा काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सभी वर्गों के विकास को बताया लक्ष्य

बैठक की अध्यक्षता कर रहे अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रत्याशी मनोज वर्मा ने कहा कि क्षेत्र का चौमुखी विकास और कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से अवसर मिला तो वह समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से काम करेंगे।

पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में बसपा मंडल प्रभारी अरविंद गौतम, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, राधेश्याम राजभर, अच्छे लाल, राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश सैनी, आज्ञाराम, राहुल पाल, विनायक निषाद, राम लखन विश्वकर्मा, आफताब आलम, रामजस, अंबेश, अंजुला देवी बौद्ध, रघुराज, संदेश भारती, अनुराग भारती, मायाराम राजभर और राजेश राजभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button