अम्बेडकरनगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने कटरिया याकूबपुर और टांडा-सम्हरिया मार्ग पर सड़क किनारे गलत ढंग से खड़े कुल 23 वाहनों का चालान किया। प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान एआरटीओ ने वाहन चालकों और परिचालकों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि चौराहों और मुख्य सड़कों से वाहनों को तत्काल हटाकर केवल निर्धारित और सुरक्षित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा किया जाए, ताकि आवागमन बाधित न हो और आम जनता को जाम की समस्या से न जूझना पड़े।
बुधवार को कई स्थानों पर चलाया गया अभियान परिवहन विभाग के अनुसार यह प्रवर्तन अभियान बुधवार 18 नवंबर को भी जारी रहेगा। इसके तहत गौहन्ना, जलालपुर कट और सम्मोपुर (टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग) सहित अन्य चिह्नित स्थानों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।









