इरफान खान के नाम पर करियर- बाबिल ने तोड़ी चुप्पी

  • ट्रोल्स के आरोपों पर बाबिल ने दिया दिल से जवाब – बोले, जो प्यार मिला, वही लौटाया है
  • इरफान खान की यादें शेयर करने पर उठे सवाल, बाबिल ने सफाई में कहा- ये मेरी श्रद्धांजलि है
  • ‘लॉगआउट’ के प्रमोशन में बाबिल ने बताया पिता की यादें सोशल मीडिया पर क्यों साझा करते हैं

मुंबई। इरफान खान के बेटे बाबिल खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पिता की यादें शेयर करते रहते हैं, लेकिन कुछ लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि वह अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए पिता की मौत का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब अपनी नई फिल्म ‘लॉगआउट’ के प्रमोशन के दौरान बाबिल ने इन आरोपों का जवाब दिया है।

मैंने प्यार को सम्मान दिया

बाबिल ने कहा, “कुछ लोगों ने कहा कि मैं पापा की मौत को बॉलीवुड में एंट्री के लिए यूज कर रहा हूं। अगर ऐसा होता, तो क्या मैं आज भी रोज ऑडिशन दे रहा होता? सच ये है कि हम पर उस वक्त जितना प्यार बरसा, उसे लौटाना मेरा फर्ज था। मैंने सिर्फ वो मोहब्बत शेयर की जो लोग हमें दे रहे थे। मैंने बस उस प्यार को सम्मान दिया।”

यह सिर्फ मेरा दुख नहीं, करोड़ों लोगों का था

इरफान खान के निधन के बाद बाबिल की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्होंने बताया, “जब पापा का निधन हुआ, तो अचानक लोग मुझ पर ध्यान देने लगे। मैं उस वक्त इसके लिए तैयार नहीं था। जब उनकी बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तो कोविड के बावजूद लोग सड़कों पर खड़े थे। कोई रो रहा था, कोई चुपचाप सलाम कर रहा था। तब समझ आया कि यह सिर्फ मेरा गम नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों का दुख था। मैंने उन्हें जिंदा रखने के लिए पोस्ट्स शेयर कीं।”

बाबिल का फिल्मी सफर

बाबिल ने 2022 में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘कला’ से डेब्यू किया था, जिसे काफी सराहना मिली। इसके बाद वह ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ में नजर आए। अब उनकी नई फिल्म ‘लॉगआउट’ एक साइबर थ्रिलर है, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और स्मार्टफोन एडिक्शन पर केंद्रित है। इसमें वह एक डिजिटल क्रिएटर का रोल निभा रहे हैं, जो इंटरनेट की चकाचौंध में धोखे का शिकार हो जाता है।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading