गोरखपुर में सीएम योगी की एकता यात्रा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में एकता यात्रा निकालकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। सीएम योगी करीब दो किलोमीटर पैदल चले और इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के अंदर कोई नया जिन्ना पैदा न होने पाए, और अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करेगा, तो उसे दफन कर देना चाहिए।

‘वंदे मातरम्’ होगा अब हर स्कूल में अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ का नियमित और अनिवार्य गायन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, इसे सम्मानपूर्वक अपनाना हर नागरिक का कर्तव्य है।

सरदार पटेल की जयंती पर निकली एकता पदयात्रा

यह यात्रा भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। प्रदेशभर में 25 नवंबर तक एकता यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर की यात्रा निकाली जाएगी ताकि समाज में एकता, अखंडता और राष्ट्रभाव का संदेश फैलाया जा सके।

‘समाज को बांटने वालों को पहचानो’ — योगी

सीएम योगी ने कहा कि जब वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम शुरू हुए, तो कुछ लोगों के सिर फूटने लगे। समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा — “ये वही लोग हैं जो सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते, लेकिन जिन्ना का सम्मान करने से नहीं चूकते।”

‘अलगाववादी ताकतों के खिलाफ हर नागरिक खड़ा हो’

योगी ने कहा कि उग्रवाद, आतंकवाद और नक्सलवाद देश की एकता को चुनौती दे रहे हैं। जो लोग क्रांतिकारियों और राष्ट्रनायकों का अपमान करते हैं, वे दरअसल अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली ताकतों का हिस्सा हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि जाति और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने वालों को पहचानें और इनके खिलाफ एकजुट हों।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *