लखनऊ में कलेक्ट्रेट की महिला कर्मचारी 12 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

  • पुलिस और विजिलेंस मामले की जांच में जुटी
  • भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई का संदेश
  • कलेक्ट्रेट में रिश्वतखोरी पर नजर तेज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में तैनात महिला कर्मचारी चंद्रमाला पटेल को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चंद्रमाला पटेल पेंशन अनुभाग की हेल्प डेस्क पर कार्यरत हैं और पेंशन वेरिफिकेशन के लिए रुपए मांग रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक, पेंशन वेरिफिकेशन कराने आई एक महिला से चंद्रमाला पटेल ने रिश्वत की मांग की थी। महिला ने लिखित फीस देने से तो इनकार नहीं किया, लेकिन घूस देने से साफ मना किया था। इसके बाद चंद्रमाला ने साफ कहा था कि बिना पैसे काम नहीं होगा। पीड़िता ने इस बात की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी।

शिकायत के बाद विजिलेंस ने ट्रैकिंग कर चंद्रमाला पटेल को 12 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया। चंद्रमाला की जिम्मेदारी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं का हेल्प डेस्क संभालने की भी है, जिसमें गोमती नगर, महानगर, इंदिरानगर, अशोक मार्ग, अलीगंज, चारबाग और अन्य क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस और विजिलेंस टीम मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें- खंडवा में कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्रों के साथ छेड़छाड़

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading