
Delhi : ईरान और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेल विपणन कंपनियों ने महीने की शुरुआत में ही बड़ा झटका दिया है। 1 मई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम घरों को आंशिक राहत जरूर मिली है।
महानगरों में 3000 के पार पहुंची कीमतें
नई दरों के बाद Delhi में कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50, Mumbai में करीब ₹3,024 और Kolkata में ₹3,200 से अधिक हो गया है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ने वाला है।
साल 2026 में तीसरी बड़ी बढ़ोतरी
यह इस साल की तीसरी वृद्धि है। मार्च और अप्रैल में भी कीमतों में इजाफा हुआ था, लेकिन इस बार की 993 रुपये की बढ़ोतरी ने बाजार को हिला दिया है।
घरेलू उपभोक्ताओं को राहत
घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत फिलहाल स्थिर रखी गई है। राजधानी दिल्ली में यह ₹913 पर कायम है, जिससे आम परिवारों को थोड़ी राहत मिली है।
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
कीमतों में उछाल के पीछे अंतरराष्ट्रीय हालात अहम भूमिका निभा रहे हैं। Strait of Hormuz में तनाव के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई है। भारत की भारी आयात निर्भरता और सप्लाई में कटौती के कारण लागत बढ़ गई है, जिसका असर सीधे गैस कीमतों पर दिख रहा है।









