टांडा की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन

  • अल्पसंख्यक कांग्रेस ने जनसमस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
  • टांडा क्षेत्र में प्रमाणपत्रों की देरी पर जताई नाराज़गी
  • नागरिकों को दस्तावेजों के लिए लग रहे कार्यालयों के चक्कर

अंबेडकरनगर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने सोमवार को टांडा विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अकबरपुर को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के समय से न बनाए जाने की शिकायत की गई। आरोप लगाया गया कि आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है और प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही हो रही है।ज्ञापन सौंपने वालों का नेतृत्व उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के सचिव मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी ने किया। उन्होंने बताया कि टांडा विधानसभा क्षेत्र के नगर व ग्रामीण इलाकों में नागरिकों को जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बावजूद इसके, उन्हें समय से दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार, राशन कार्ड, जाति व निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के निर्माण में विभागीय ढिलाई से आम जनता को आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार मिश्रा, जंग बहादुर यादव, जिला महासचिव रामनगर राजू गुप्ता सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि आम जनता के अधिकारों की रक्षा की जाए और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए।ज्ञापन को उप जिलाधिकारी अकबरपुर ने प्राप्त किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading