गुटखा थूकने पर विवाद- शिक्षामित्र ने युवक को मारी गोली, भतीजे पर भी हमला

  • घायल को ग्वालियर किया गया रेफर, हालत गंभीर
  • बचाने आए भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला, सिर फूटा
  • आरोपी शिक्षामित्र का बेटा और बहू दोनों यूपी पुलिस में

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के सारमऊ गांव में गुटखा थूकने को लेकर सोमवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि एक शिक्षामित्र ने युवक को गोली मार दी। गोली उसके सीने को चीरते हुए कमर से बाहर निकल गई। घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। वहीं बचाने आए भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला कर सिर फोड़ दिया गया। वारदात के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने शिक्षामित्र और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

सारमऊ गांव निवासी बलराम अहिरवार (40) बाइक से अपनी ससुराल हथला गांव से लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे उनके पड़ोसी हरिमोहन अहिरवार के घर के सामने स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक बंद हो गई। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर गुटखा थूक दिया।

इस पर हरिमोहन की पत्नी आशा बाहर निकल आईं और गाली-गलौज करने लगीं। थोड़ी ही देर में कहासुनी हाथापाई में बदल गई।

गोली मारने के बाद धमकाते हुए भागा

आरोप है कि शिक्षामित्र हरिमोहन, उसका बेटा दिलीप और अन्य परिजन बाहर आए और बलराम से मारपीट करने लगे। इसी बीच हरिमोहन घर के अंदर से तमंचा निकाल लाया और बलराम पर फायर कर दिया। गोली सीने से होकर कमर से बाहर निकल गई और बलराम वहीं गिर पड़े।

शोर सुनकर बाहर आए भतीजे दीपेश अहिरवार ने जब बीच-बचाव किया तो उसे भी लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए धमकाते हुए निकल गया।

परिजन पहुंचे अस्पताल, युवक की हालत गंभीर

परिजनों ने घायल बलराम और दीपेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से बलराम को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

दीपेश का आरोप है कि हरिमोहन का बेटा और बहू दोनों यूपी पुलिस में हैं, इसी कारण परिवार गांव में दबंगई दिखाता है और लोगों को आए दिन धमकाता है।

पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों व परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सड़क पर थूकने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें गोली मारने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने आरोपी हरिमोहन और उसके बेटे दिलीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading