कानपुर में दो युवकों को उठाकर ले गई क्राइम ब्रांच

  • नोएडा लूटकांड में प्रयुक्त कार कानपुर से बरामद
  • क्राइम ब्रांच ने दो युवकों को उठाया, परिजनों को नहीं थी जानकारी
  • कार्रवाई की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई

कनपुर। कनपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। सुबह करीब 7:30 बजे तीन काले रंग की कारों से आए 7-8 लोगों ने 21 वर्षीय आयुष राजपूत को उसके घर से जबरन उठाकर ले गए। साथ ही घर के बाहर खड़ी एक SUV कार भी अपने साथ ले गए। यह पूरी घटना इतनी अचानक हुई कि परिजन घबरा गए और अपहरण की आशंका जताते हुए 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इसी बीच यह भी जानकारी मिली कि आयुष के रिश्तेदार रिषभ, जो नौबस्ता के मछरिया में रहता है, उसे भी कुछ लोग उठा ले गए हैं। बाद में प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि नोएडा क्राइम ब्रांच की एक टीम लूट की जांच के सिलसिले में कानपुर आई थी और उन्हीं के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

बताया गया है कि नोएडा में हाल ही में छह लाख रुपये की लूट हुई थी, जिसमें एक कार का इस्तेमाल किया गया था। क्राइम ब्रांच ने उसी मामले में जांच करते हुए कानपुर से युवकों को उठाया और संदिग्ध कार भी जब्त कर ली। हालांकि, सबसे बड़ी चूक यह रही कि नोएडा टीम ने कानपुर पुलिस को इस कार्रवाई की कोई पूर्व जानकारी नहीं दी, जिससे स्थानीय पुलिस और परिजनों को भ्रम हुआ और मामले को अपहरण समझ लिया गया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading