
ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट वैल्यू 3 ट्रिलियन डॉलर से नीचे
बिटकॉइन 1.10 करोड़ से घटकर 76 लाख रुपए पर, इथेरियम भी गिरा
मार्केट में करीब एक महीने में 30% से ज्यादा की गिरावट
नई दिल्ली। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट की कुल वैल्यू 3 ट्रिलियन डॉलर से नीचे गिर गई है। कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में ये 4.28 ट्रिलियन डॉलर थी, जो अब घटकर 2.95 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई है। रुपयों में वैल्यू करीब 379 लाख करोड़ से घटकर 261 लाख करोड़ हो गई है। यानी, मात्र एक महीने में मार्केट वैल्यू में 30% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है।
मुख्य बिंदु
- बिटकॉइन की हिस्सेदारी 58%, इथेरियम 12%, अन्य क्रिप्टो 30%
- बिटकॉइन 1.10 करोड़ से घटकर 76 लाख रुपए पर, करीब 34 लाख रुपए का नुकसान
- इथेरियम 4.15 लाख से 2.48 लाख रुपए पर गिरा
- सोलाना और अन्य प्रमुख क्रिप्टो में भी गिरावट
विशेषज्ञों का विश्लेषण
- मैक्रोइकॉनॉमिक अनिश्चितता और फेड पॉलिसी: फेडरल रिजर्व की रेट कट्स को लेकर अनिश्चितता ने रिस्की एसेट्स में बिकवाली बढ़ा दी। अक्टूबर मीटिंग ट्रांसक्रिप्ट्स से पता चला कि कमेटी रेट कट्स को लेकर डिवाइडेड है, जिससे निवेशकों में डर का माहौल है।
- मास डी-लीवरेजिंग और लिक्विडेशन्स: कई निवेशक उधार लेकर क्रिप्टो खरीदते हैं। जैसे ही कीमतें गिरती हैं, पैसों की कमी के कारण होल्डिंग अपने आप बिक जाती है। ये चेन रिएक्शन तेजी से मार्केट गिराता है।
उदाहरण: अगर आपके पास 10,000 रुपए हैं और आप 10x लिवरेज लेते हैं, तो एक्सचेंज आपको 1 लाख रुपए का बिटकॉइन खरीदने देता है। बढ़ने पर फायदा 1 लाख रुपए पर मिलेगा, गिरने पर घाटा भी उतना ही होगा।








