बंथरा थाने पर पासी समाज का प्रदर्शन

  • बंथरा थाने पर पासी समाज का प्रदर्शन, न्याय की मांग
  • दलित युवक से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
  • पूर्व सांसद रीना चौधरी के नेतृत्व में हुआ विरोध

लखनऊ। लखनऊ के बंथरा थाने में रविवार को पासी समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दलित युवक से हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान पूर्व सांसद रीना चौधरी ने नेतृत्व करते हुए कहा कि कई दिन बीत जाने के बावजूद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मामला 22 अक्टूबर का है, जब सरोजनीनगर प्रधान संघ अध्यक्ष सरवन रावत के भतीजे जतिन रावत पर नारायनपुर गांव के कुछ युवकों ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बेल्ट और लात-घूसों से हमला किया था। जतिन के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब वह अपने परिजनों के साथ हरौनी मार्केट में चोकर खरीदने गए थे।

घटना के विरोध में रविवार को पासी समाज के लोगों ने बंथरा थाने पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

दो आरोपी जेल भेजे, बाकी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, अब तक कल्लू सिंह और प्रियांशु शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

पूर्व सांसद रीना चौधरी बोलीं – “सख्त कार्रवाई जरूरी”
प्रदर्शन में पूर्व सांसद रीना चौधरी, सरोजनीनगर ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष सरवन रावत, लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी और बहुजन क्रांति दल के अध्यक्ष मोहन पासी सहित कई लोग मौजूद रहे। रीना चौधरी ने कहा, “ऐसी मानसिकता रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में भय का वातावरण न बने।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading