जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने खाद-बीज भंडारों का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शनिवार को जनपद के विभिन्न विकासखंडों में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों, साधन सहकारी समितियों एवं निजी खाद-बीज विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीज एवं खाद की उपलब्धता, गुणवत्ता, वितरण व्यवस्था और रिकॉर्ड के रखरखाव की गहन जांच की।

तीन विकासखंडों में हुआ निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सबसे पहले विकासखंड अकबरपुर में स्थित राजकीय बीज भंडार अकबरपुर और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) बरधा भिऊरा सोनगांव के गोदाम का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी–पैक्स) बहुउद्देशीय लैंप्स लिमिटेड अशरफपुर पचौखा अरिया अकबरपुर का भी जायजा लिया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विकासखंड टांडा के राजकीय बीज भंडार टांडा एवं क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड टांडा, तथा विकासखंड रामनगर के राजकीय बीज भंडार रामनगर, वर्मा बीज एजेंसी बहरामपुर और इफको ई-बाजार बहरामपुर का निरीक्षण किया।

बीज और खाद की उपलब्धता पर संतोष

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न भंडारों पर खाद एवं बीज की बोरियों का तौल कराया, जो सही पाई गईं। उन्होंने वितरण रजिस्टर का अवलोकन कर स्टॉक एवं वितरण की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों को खाद एवं बीज का वितरण भी कराया।
उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर आने वाले कृषकों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निशुल्क बीजों की जानकारी नियमित रूप से दी जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *