भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने महरुआ थाने में दिया धरना

अंबेडकरनगर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने सोमवार को महरुआ थाने के बाहर धरना देकर पुलिस और पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के तीन युवकों ने उनके घर में घुसकर उनके और पति के साथ मारपीट की, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।

पार्टी और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप
रिंकल सिंह ने कहा कि पीड़िता होते हुए भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने भाजपा के जिला नेतृत्व पर भी पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “यहां का जिलाध्यक्ष भी आरोपियों से मिला हुआ है। मेरी मदद कोई नहीं कर रहा। मैं अपनी ही सरकार में न्याय के लिए कहां जाऊं?”

घटना का विवरण, गांव में जलभराव बना कारण
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के अनुसार, मामला उनके गांव जैतूपुर का है। यहां के दीपक सिंह उर्फ दीपू, अवनीश सिंह और राजन सिंह गांव के सरकारी तालाब में मछली पालते हैं। इसी तालाब के पास बारिश का पानी दूसरे तालाब में जाता है, जिससे गांव में जलभराव नहीं होता।

22 जून को तीनों आरोपी उस रास्ते पर बांध बना रहे थे। गांववालों की शिकायत पर रिंकल सिंह अपने पति संजय सिंह के साथ मौके पर पहुंचीं और उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसी दौरान बहस और गाली-गलौज हुई, लेकिन मामला तत्काल शांत हो गया।

घर में घुसकर की गई मारपीट, पिस्टल दिखाकर दी धमकी
महिला नेता के अनुसार, आधे घंटे बाद आरोपी उनके घर में घुस आए और उनके तथा उनके पति के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि एक आरोपी ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद रिंकल सिंह ने महरुआ थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading