तरौली मुबारकपुर में यूरिया वितरण में गड़बड़ी

  • तरौली मुबारकपुर समिति पर यूरिया वितरण में भेदभाव का आरोप
  • छोटे किसान घंटों लाइन में, बड़े किसानों को मिल रही प्राथमिकता
  • सचिव पर अभद्रता और मनमानी का गंभीर आरोप

 (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के तरौली मुबारकपुर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सरकारी समिति लिमिटेड पर यूरिया खाद को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्र के छोटे और सीमांत किसान लगातार आरोप लगा रहे हैं कि समिति के सचिव प्रवेश कुमार वर्मा बड़े काश्तकारों को तरजीह देकर खुलेआम भेदभाव कर रहे हैं।

बड़े किसानों को प्राथमिकता, छोटे किसान लाइन में परेशान

किसानों का कहना है कि सचिव प्रवेश वर्मा कुछ चुनिंदा बड़े किसानों से सांठगांठ कर यूरिया की अधिक आपूर्ति कर रहे हैं, जबकि छोटे किसानों को घंटों कतार में खड़ा रहने के बावजूद खाद नहीं मिल रही है।
सुबह से लाइन में लगे किसान दोपहर बाद तक खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

“हम नहीं देंगे खाद, जो करना है कर लो” – सचिव पर गंभीर आरोप

किसानों ने बताया कि जब वे सचिव से खाद की मांग करते हैं, तो वे बदतमीजी से जवाब देते हैं और यहां तक कह देते हैं,”हम नहीं देंगे खाद, जो करना है कर लो।”सचिव द्वारा कथित तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि वह दोपहर 2 बजे के बाद खाद वितरण नहीं करेंगे, चाहे किसान जितनी भी संख्या में लाइन में क्यों न खड़े हों।

स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

किसानों ने इस पूरे प्रकरण की जांच कर संबंधित सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि खाद वितरण में पारदर्शिता न होने के कारण छोटे किसान लगातार उपेक्षित हो रहे हैं और आगामी रबी सीजन की बुवाई भी प्रभावित हो सकती है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading