नशे में धुत युवक चढ़ा ट्रांसफॉर्मर पर- 15 मिनट तक मचाया हंगामा

  • लखनऊ के नाका इलाके में नशे में धुत युवक ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा
  • करीब 15 मिनट तक ट्रांसफॉर्मर पर मचाया हंगामा
  • मौके पर भीड़ जमा, पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना

लखनऊ। शहर के नाका इलाके में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक नशे में धुत युवक अचानक बिजली के ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया और करीब 15 मिनट तक हंगामा करता रहा। गनीमत रही कि घटना के वक्त इलाके में बिजली सप्लाई बंद थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह घटना नाका चौकी के पास सुदर्शन सिनेमा के पास हुई, जहां युवक को ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा देख स्थानीय लोग हैरान रह गए। धीरे-धीरे वहां भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को काफी समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।

नाका इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी संतोष के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश जाने के लिए निकला था और अंबाला से ट्रेन पकड़ने की योजना थी, लेकिन गलती से वह लखनऊ की ट्रेन में चढ़ गया

भटकते-भटकते पहुंचा ट्रांसफॉर्मर पर

चारबाग रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह शहर में इधर-उधर भटकने लगा। इस दौरान उसने नशा कर लिया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई और वह अचानक ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया।

पुलिस ने बताया कि संतोष के भाई से फोन पर बात हुई है और वह उसे लखनऊ से वापस ले जाने के लिए रवाना हो चुका है।

पुलिस का कहना है कि युवक की जान बच जाना एक बड़ी राहत है, क्योंकि अगर बिजली चालू होती तो यह घातक साबित हो सकता था।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading