लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक 22 अगस्त को

  • 22 अगस्त को लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक
  • उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश सिंह गब्बर और अरुण राय में टक्कर
  • सड़कों और सीवर समस्या पर चर्चा होगी

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक 22 अगस्त को आयोजित होगी। यह बैठक 12 सदस्य पूरे होने के बाद पहली बार हो रही है। बैठक में सबसे पहले कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा के नव निर्वाचित सदस्य राजेश सिंह गब्बर और अरुण राय इस पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मेयर सुषमा खर्कवाल अरुण राय के पक्ष में हैं, जबकि नाराज गुट राजेश सिंह गब्बर का समर्थन कर रहा है।

बैठक का एजेंडा – सड़क और सीवर की समस्या पर जोर

बैठक में शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति पर चर्चा होगी। बारिश के बाद अधिकांश सड़कों पर गिट्टी उखड़ने की समस्या सामने आई है। एजेंडे में सड़क पैचवर्क, सीवेज की दिक्कत, अवैध पार्किंग, वेंडिंग जोन, पेयजल आपूर्ति, कूड़ा उठान और खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर रहेगा।

कन्हैया माधौपुर की सड़क PWD को

बसंत बिहार कॉलोनी (कन्हैया माधौपुर द्वितीय वार्ड) से जुड़ी सड़क को नगर निगम से लोक निर्माण विभाग (PWD) को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। यदि सहमति बनी तो इस मार्ग का विकास और नवीनीकरण PWD करेगा। इससे पहले भी 29 मार्ग PWD को दिए जा चुके हैं।

सड़कों के नामकरण के प्रस्ताव

  • ग्रुप कैप्टन व अंतरिक्ष यात्री शुभ्रांशु शुक्ला के नाम पर एक सड़क का नामकरण होगा।

  • इंदिरा नगर सेक्टर-8 से रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल तक की सड़क का नाम वैज्ञानिक स्व. राम बक्श सिंह के नाम पर किया जाएगा।

  • विकास नगर सेक्टर-6 में चौराहे पर पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव है।

  • हजरतगंज के परिवर्तन चौक के पास सफाईकर्मियों के नेता स्व. जगदीश प्रसाद वाल्मीकि की मूर्ति लगाने पर भी चर्चा होगी।

इसके अलावा होर्डिंग की नई नियमावली, नामांतरण, मार्ग प्रकाश, सफाई और सीवर सुधार से जुड़े कई नीतिगत प्रस्तावों पर भी फैसला होगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading