तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से किसान की दर्दनाक मौत

कानपुर। थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार किसान अशर्फी लाल कठेरिया (50) को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने मंधना जा रहे थे। लोडर ने उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए सड़क पर फेंक दिया।

परिवार में कोहराम
अशर्फी लाल रूरा, कानपुर देहात के निवासी थे। उनके पीछे पत्नी गीता और चार बच्चे हैं। बेटे सुमित ने बताया कि पिता शादी समारोह में जाने के दौरान मंधना चौराहे पर हादसे का शिकार हुए। उनके सिर के बल सड़क पर गिरने से मृत्यु हो गई।

पुलिस कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे की जानकारी मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *