भाजपा नेता की हत्या में फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला आज

  • भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह की हत्या मामले में आज सजा का ऐलान
  • कोर्ट ने 16 आरोपियों को पहले ही दोषी ठहराया
  • मृतक के बेटे ने की फांसी की मांग

वाराणसी। भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह की हत्या मामले में आज का दिन अहम है। बहुचर्चित इस हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के विशेष न्यायाधीश कुलदीप सिंह दोपहर बाद 16 दोषियों को सजा सुनाएंगे। मृतक नेता के परिजन जहां आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे हैं, वहीं अभियोजन भी कठोरतम सजा की पैरवी कर रहा है।

यह मामला अक्टूबर 2022 का है, जब सिगरा थाना क्षेत्र की जयप्रकाश नगर कॉलोनी में राजकुमार सिंह के पड़ोस में शराब पीकर उपद्रव कर रहे युवकों को टोका गया। इसके बाद 15-20 की संख्या में लौटे हमलावरों ने राजकुमार और उनके पिता भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह पर हमला कर दिया था। घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां पशुपतिनाथ सिंह की मौत हो गई थी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 16 आरोपियों को दोषी करार दिया
मामले में अदालत ने विकास भारद्वाज, मंटू सरोज, राहुल सरोज, मनीष पांडेय, गणेश सरोज, अभिषेक सरोज, दिनेश पाल, अनूप सरोज, सूरज यादव, रमेश पाल, अनुज उर्फ बाबू सरोज, श्याम बाबू राजभर, विशाल राजभर, संदीप कुमार गुप्ता, सुरेश सरोज और आर्या उर्फ आकाश सरोज को दोषी ठहराया है। इन सभी की आज सजा पर सुनवाई होगी।

गैंगवार की तर्ज पर की गई थी हत्या
इस मामले में हंटर गैंग, गैंग नंबर 307 और बाइकर्स गैंग के सदस्यों की संलिप्तता सामने आई। हमलावरों के हाथों में लोहे की रॉड, लाठी-डंडे थे। सभी हमलावरों को बाद में गिरफ्तार किया गया और दो नाबालिग आरोपियों की सुनवाई किशोर न्यायालय में जारी है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading