कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन पर टांडा में हुआ उत्सव

  • बच्चों को बांटे गए केक और टॉफियां, ग्रामीणों की रही उपस्थिति
  • वक्ताओं ने इमरान प्रतापगढ़ी को बताया संवैधानिक मूल्यों का सच्चा पैरोकार
  • जनसरोकार की राजनीति को बताया गया उनकी पहचान

अम्बेडकरनगर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिवस के अवसर पर टांडा ब्लॉक के जियापुर ग्रामसभा में समारोह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई कांग्रेस नेता सैयद चमन मेंहदी जैदी ने की। स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति में केक काटा गया और बच्चों के बीच केक व टॉफियों का वितरण कर जन्मदिवस को सेवा और स्नेह के भाव से मनाया गया।

सैयद चमन मेंहदी जैदी ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक ऐसे संवेदनशील कवि हैं, जिनकी आवाज़ ने देशभर में सामाजिक न्याय, अल्पसंख्यक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की पैरवी की है। उन्होंने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि इमरान साहब जैसे जनप्रतिनिधि समाज में उम्मीद की रोशनी बनते हैं।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस सचिव कपिल देव वर्मा, राजमणि वर्मा, मोतीलाल भारती, साबिर अली, नेहाल हैदर, हैदर अब्बास, मुंतजिर अब्बास, हसन अब्बास, नदीम जैदी, कमाल हैदर, पूर्व प्रधान इंद्रजीत वर्मा, मोहम्मद साहबान, जमशेद आलम सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने उद्बोधन में इमरान प्रतापगढ़ी को जनसरोकारों की राजनीति का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने संयुक्त रूप से इमरान प्रतापगढ़ी के राष्ट्र निर्माण में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और इस बात की उम्मीद जताई कि वे आगे भी गरीबों, अल्पसंख्यकों और युवाओं की आवाज को संसद तक बुलंद करते रहेंगे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading