ब्रुकलिन होटल में फायरिंग- 3 की मौत, 8 घायल

  • ब्रुकलिन के होटल में हुई अंधाधुंध फायरिंग
  • 3 लोगों की मौत, 8 घायल, हालत गंभीर
  • घटनास्थल से 36 कारतूस और एक बंदूक बरामद

वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क में रविवार को ब्रुकलिन के एक होटल में कई बंदूकधारियों ने लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार, गोलीबारी आपसी विवाद के चलते हुई। मरने वाले तीनों पुरुष थे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

36 कारतूस और एक बंदूक बरामद
फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटनास्थल से 36 कारतूस और एक हथियार बरामद किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

न्यूयॉर्क में 2024 में अब तक 903 फायरिंग की घटनाएं
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से जुलाई तक 412 फायरिंग की घटनाएं दर्ज हुई हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में सबसे कम है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूयॉर्क में 2021 में 1,562, 2022 में 1,261, 2023 में 974 और 2024 में अब तक 903 गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading