कैंट से कालिंदी विहार कॉरिडोर पर पहला यू-गर्डर सफलतापूर्वक रखा गया

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहे 16 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर पहला यू-गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। यह कार्य 500 टन की दो भारी-भरकम क्रेनों की मदद से किया गया।

इस मौके पर परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय समेत कई अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे। उन्होंने कार्य की निगरानी की और सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया गया।

 निर्माण में तेजी, पिलर तैयार

डौकी स्थित कास्टिंग यार्ड में यू-गर्डर और पियरकैप तैयार किए जा रहे हैं। एमजी रोड और सुल्तानपुरा रोड पर अब तक 30 पिलर तैयार हो चुके हैं और शेष हिस्सों में काम जारी है। हर पिलर की ऊंचाई करीब 12 मीटर है और व्यास 2.5 से 3.5 मीटर तक है।

अगले साल अक्टूबर तक मेट्रो दौड़ेगी

UPMRC के अनुसार, 2026 अक्तूबर तक इस कॉरिडोर पर आगरा कॉलेज स्टेशन तक मेट्रो चलाने का लक्ष्य है। प्रायोरिटी कॉरिडोर का पहला ट्रैक आगरा कॉलेज स्टेशन तक तय किया गया है।

 दोनों कॉरिडोर की स्थिति

  • पहले कॉरिडोर पर सितंबर तक आरबीएस स्टेशन और मार्च 2026 तक सिकंदरा तक मेट्रो दौड़ने लगेगी।

  • दूसरे कॉरिडोर के शेष 9 स्टेशन — हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, कृषि मंडी और कालिंदी विहार मार्च 2027 तक पूरे हो जाएंगे।

  • कुल मिलाकर 2026 तक 18 स्टेशनों पर मेट्रो शुरू करने की योजना है।

 मेट्रो से जुड़े खास बिंदु

  • दूसरा कॉरिडोर: आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक (16 किमी)

  • अब तक 30 पिलर तैयार

  • यू-गर्डर स्थापना का कार्य शुरू

  • अगले साल अक्टूबर तक आगरा कॉलेज तक मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading