5 महीनों में महंगा हुआ किचन का बजट

दाल-तेल की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

  • 16 में से 15 खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े, चीनी और दूध भी हुए महंगे
  • दाल और सरसों तेल की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल
  • चीनी और दूध भी हुए महंगे
  • गेहूं की अच्छी उपलब्धता से आटे की कीमत लगभग स्थिर रही

मुंबई। पिछले पांच महीनों में आम आदमी के रसोई का खर्च तेजी से बढ़ा है। 28 फरवरी से 3 अगस्त के बीच उपभोक्ता मामले विभाग के प्राइस मॉनिटरिंग सिस्टम के अनुसार 16 प्रमुख खाद्य वस्तुओं में से 15 की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक महंगाई दालों और खाद्य तेलों में देखने को मिली।

आंकड़ों के अनुसार चना दाल ₹4.65 प्रति किलो, अरहर दाल ₹5.96, उड़द दाल ₹5.71 और मूंग दाल ₹4.55 प्रति किलो महंगी हुई है। वहीं सरसों तेल की कीमत ₹7.56 प्रति लीटर बढ़ी। इसके अलावा चीनी ₹2.25 प्रति किलो और दूध ₹3 प्रति लीटर महंगा हुआ है।

चावल की कीमत में ₹1.57 प्रति किलो और नमक में ₹0.85 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं आटे की कीमत में केवल ₹0.22 प्रति किलो का मामूली इजाफा हुआ, जिससे इसकी कीमत लगभग स्थिर बनी रही।

विशेषज्ञों के अनुसार चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने की बढ़ती मांग और चीनी उत्पादन में कमी प्रमुख वजह है। वहीं गेहूं का पर्याप्त सरकारी भंडार और बाजार में बेहतर उपलब्धता होने से आटे की कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button