गोमती नगर विस्तार योजना के चार सेक्टर नगर निगम को सौंपे गए

लखनऊ। गोमती नगर विस्तार योजना के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-1, 4, 5 और 6 में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इन चारों सेक्टरों को नगर निगम को हैंडओवर कर दिया है। अब यहां की पेयजल और सीवरेज व्यवस्था की जिम्मेदारी जलकल विभाग संभालेगा।

 निरीक्षण के बाद 40.79 करोड़ का बजट जारी

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर नगर निगम और LDA की संयुक्त टीम ने पहले इन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मरम्मत और जरूरी विकास कार्यों की सूची तैयार की गई, जिसके बाद जलकल विभाग को 40.79 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

 सीवरेज और जल आपूर्ति में ये होंगे काम

  • 3000 मीटर लंबी नई पेयजल पाइपलाइन

  • 2500 मीटर सीवर लाइन की स्थापना

  • 5 नए जोनल पंपिंग स्टेशन

  • 4 नए नलकूप, पुराने 26 नलकूपों की मरम्मत

  • ओवरहेड टैंक का पुनर्निर्माण, अन्य की मरम्मत

  • 12 किलोमीटर सीवर लाइन की सफाई

  • 350 मेनहोल की मरम्मत

 अब नगर निगम की निगरानी में होंगे सभी कार्य

LDA उपाध्यक्ष ने कहा कि इन चारों सेक्टरों में अब जल और सीवर संबंधित सभी कार्य नगर निगम की निगरानी में होंगे। इससे हजारों निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और शिकायतों का निस्तारण तेजी से हो सकेगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading