फ्रांसीसी नेवी ने राफेल गिरने की रिपोर्ट को बताया फर्जी

नई दिल्ली। फ्रांसीसी नौसेना ने ऑपरेशन सिंदूर में राफेल जेट के गिरने की पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर की रिपोर्ट को पूरी तरह से फर्जी बताया है। नौसेना ने स्पष्ट किया कि न तो कभी राफेल गिरने की बात मानी गई और न ही किसी अधिकारी ने ऐसा बयान दिया।

हामिद मीर ने अपनी रिपोर्ट में फ्रांसीसी अधिकारी जैक्स लौने का हवाला देते हुए दावा किया था कि राफेल जेट गिरा। फ्रांसीसी नेवी ने बताया कि रिपोर्ट में अफसर का नाम भी गलत है; सही नाम कैप्टन यवन लौने है। इसके अलावा, रिपोर्ट में उनके पद और जिम्मेदारियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।

नेवी ने कहा कि कैप्टन लौने ने न तो राफेल गिरने की कोई बात कही और न ही भारत-पाकिस्तान झड़प को लेकर कोई दावा किया। ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने सिर्फ कहा कि वे इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते।

रिपोर्ट में झूठे हवाले का इस्तेमाल कर यह दावा किया गया कि राफेल का गिरना ऑपरेशन संभालने के तरीके की वजह से हुआ, जबकि कैप्टन लौने ने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा। फ्रांसीसी नेवी ने साफ किया कि राफेल जेट किसी भी स्थिति में चीन के J-10C लड़ाकू विमान को हरा सकता है।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *