सर्राफ कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला गैंग फरार

  • उड़ीसा के मोबाइल नंबर से की गई धमकी भरी कॉल, युवक का दावा- मोबाइल से जबरन सिम ले गए
  • आरोपी लगातार सिम और लोकेशन बदल कर कर रहा है कॉल
  • CTI, विजय नगर, गुरुदेव, पांडुनगर, ग्वालटोली व उन्नाव बॉर्डर से की गई कॉल

कानपुर। कानपुर में सर्राफ कारोबारी अनिल गुप्ता पर फायरिंग के बाद 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरोह अब भी फरार है। आरोपी ने उड़ीसा नंबर से कॉल कर धमकी दी। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।के गोविंद नगर में सर्राफ कारोबारी अनिल कुमार गुप्ता से फायरिंग के बाद 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले शातिर बदमाश अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि बदमाशों ने घटना के अगले ही दिन उड़ीसा के एक मोबाइल नंबर से फोन कर रकम की मांग की थी।

अनिल गुप्ता की गोविंद नगर और बिल्हौर में सर्राफा की दुकान है। रविवार रात वह बिल्हौर से लौटकर घर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। सौभाग्य से वह बाल-बाल बच गए। इसके कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए कॉल आई।

अलग-अलग नंबर और लोकेशन से लगातार कॉल
कॉल करने वाला अपराधी लगातार अपनी सिम और लोकेशन बदलता रहा। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सीटीआई, विजय नगर, गुरुदेव, पांडुनगर, ग्वालटोली और गंगा बैराज के पार उन्नाव क्षेत्र से कारोबारी को कॉल की। यह सारी जानकारी सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) से मिली है।

उड़ीसा से आया कॉल, सिम चोरी का दावा
सोमवार को जिस नंबर से कारोबारी को धमकी दी गई, वह उड़ीसा रजिस्टर्ड पाया गया। पुलिस ने उस सिम कार्ड के मालिक को हिरासत में लिया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading