ऑटो चालक की हत्या के आरोपी गौरव को मुठभेड़ में दबोचा

  • फावड़े से काटकर की गई थी हत्या, शव चारपाई पर मिला था
  • गौरव और राजेश के बीच पहले हो चुका था विवाद
  • शराब पिलाकर की गई हत्या, आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म

आगरा। आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में दो दिन पहले हुए ऑटो चालक राजेश गोस्वामी हत्याकांड के आरोपी गौरव ठाकुर को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

शनिवार को पुरा गोवर्धन गांव में एक निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर राजेश का खून से लथपथ शव मिला था। उसकी हत्या फावड़े से काटकर की गई थी। मृतक की पत्नी बबीता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी गौरव, राजेश का दोस्त था और दोनों के बीच पूर्व में लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि बाद में दोनों में फिर से दोस्ती हो गई थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गौरव यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ने की कोशिश की, जिसमें हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसीपी आनंद पांडेय ने बताया कि पूछताछ में गौरव ने स्वीकार किया कि उसने शराब पिलाने के बहाने राजेश को अपने साथ लाया था और नशे की हालत में उसकी हत्या कर दी।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading