सोना-चांदी के दाम गिरे

24 कैरेट गोल्ड ₹1.46 लाख के करीब, चांदी भी टूटी

नई दिल्ली। सोना और चांदी के दाम में आज, 6 जुलाई को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 832 रुपये गिरकर लगभग 1.46 लाख रुपये पर आ गया है। वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी 2,046 रुपये सस्ती होकर 2.32 लाख रुपये पर पहुंच गई है।

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वर्ष 2026 में अब तक सोना करीब 12 हजार रुपये महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में 1 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपये के आसपास था, जो अब बढ़कर 1.46 लाख रुपये के करीब पहुंच गया है। इसी तरह चांदी 2.30 लाख रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2.32 लाख रुपये पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपये और चांदी 3.86 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button