भारत की फायरिंग रेंज में मिसाइलों का परीक्षण करेगा जापान

अगले साल से मिलेगी अनुमति- 1000 किमी मारक क्षमता वाली एंटी-शिप मिसाइल और अटैक ड्रोन की टेस्टिंग की तैयारी

टोक्यो। भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। जापान अगले साल से भारत की फायरिंग रेंज में अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों और अटैक ड्रोन का परीक्षण कर सकेगा। गुरुवार को टोक्यो में दोनों देशों के बीच हुई मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान इस प्रस्ताव पर सहमति बनी। इस फैसले को दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और सैन्य सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

1000 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइल का होगा परीक्षण

जापान अपनी करीब 1000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली टाइप-25 एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण करना चाहता है। इसके अलावा छोटे अटैक ड्रोन की टेस्टिंग की भी योजना है। जापान के सामने सबसे बड़ी चुनौती परीक्षण के लिए पर्याप्त दूरी और सुरक्षित क्षेत्र वाली फायरिंग रेंज की उपलब्धता है। देश में लंबी दूरी के हथियारों के परीक्षण के लिए पर्याप्त खाली जगह नहीं होने के कारण जापान भारत की फायरिंग रेंज का इस्तेमाल करना चाहता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button