सोने की कीमत में गिरावट, चांदी हुई महंगी

सोना 1,039 रुपए सस्ता होकर 1.40 लाख पर पहुंचा, चांदी 3,690 रुपए बढ़कर 2.24 लाख रुपए प्रति किलो हुई

नई दिल्ली। देश में सोने की कीमतों में आज यानी 30 जून को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,039 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए पर आ गया है, जबकि पहले यह 1.41 लाख रुपए के स्तर पर था।

वहीं चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 1 किलो चांदी 3,690 रुपए महंगी होकर 2.24 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि इससे पहले यह 2.20 लाख रुपए पर थी।

आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक सोने की कीमतों में लगभग 7 हजार रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.40 लाख रुपए तक पहुंच गया है।

चांदी की कीमतों में इस अवधि के दौरान गिरावट देखी गई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो अब 2.24 लाख रुपए पर आ गई है, यानी इसमें करीब 6 हजार रुपए की कमी दर्ज की गई है।

इस साल 29 जनवरी को दोनों धातुओं ने रिकॉर्ड स्तर भी छुआ था, जब सोना 1.76 लाख रुपए और चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button