सोना-चांदी फिर हुए महंगे

9 जुलाई को सोना ₹1,022 और चांदी ₹1,752 महंगी, सोना 1.43 लाख रुपए के पार

  • 10 ग्राम सोना ₹1,022 महंगा
  • सोना 1.43 लाख रुपए के पार
  • चांदी ₹1,752 बढ़कर 2.27 लाख रुपए
  • 2026 में सोना ₹10 हजार महंगा

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार, 9 जुलाई को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,022 रुपए बढ़कर 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गया। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,752 रुपए बढ़कर 2.27 लाख रुपए हो गई।

साल 2026 में अब तक सोने की कीमत में करीब 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव 1.33 लाख रुपए से थोड़ा अधिक था, जो अब बढ़कर 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

हालांकि, चांदी की कीमत में इस साल अब तक करीब 7 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button