गोल्डन टेंपल में निक्कर पहनकर पहुंचे विदेशी कपल को रोका

सेवादार ने गुरुद्वारे की मर्यादा समझाई, नियम जानने के बाद कपल ने जताई सहमति

  • निक्कर पहनकर पहुंचे विदेशी कपल को रोका गया
  • सेवादार ने गुरुद्वारे की मर्यादा समझाई
  • विदेशी महिला ने एंट्री टिकट के बारे में पूछा

मानव, अमृतस​र। अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में निक्कर पहनकर माथा टेकने पहुंचे एक विदेशी कपल को प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया। युवक और महिला दोनों ने निक्कर पहनी हुई थी। वहां मौजूद एक सिख सेवादार ने उन्हें गुरुद्वारा साहिब के ड्रेस कोड और मर्यादा के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान विदेशी महिला ने प्रवेश के लिए टिकट के बारे में भी पूछा। सेवादार ने बताया कि गोल्डन टेंपल में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है, लेकिन श्रद्धालुओं को पूरे कपड़े पहनकर और सिर ढककर ही अंदर जाने की अनुमति है। नियम समझने के बाद विदेशी महिला ने सहमति जताई।

4 जुलाई की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोल्डन टेंपल परिसर में पहले से सूचना बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि कैप, शॉर्ट पैंट (निक्कर), कैप्री, मोजे और मिनी स्कर्ट पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं है। श्रद्धालुओं से धार्मिक मर्यादा का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button