
- विवेकानंद इंटर कॉलेज में भव्य समारोह का आयोजन
- संस्कृति ज्ञान परीक्षा की नई पुस्तक का अनावरण
- मुख्य अतिथि अखंड प्रताप सिंह ने दिया प्रेरक संदेश
अंबेडकरनगर) विद्या भारती द्वारा संचालित विवेकानन्द इंटर कॉलेज विद्युतनगर में बुधवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्कृति ज्ञान परीक्षा की नई पुस्तक का विमोचन किया गया। यह आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षा जगत के कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा की गई सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि अखंड प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर माँ सरस्वती की वंदना की। इसके बाद प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने सभी अतिथियों का तिलक, बैज और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखंड प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजकमल, राजेश पाण्डेय, रतन अग्रवाल, डॉ. विद्याराम विश्वकर्मा, हृदय राम वर्मा, महेंद्र कुमार एवं चंद्रमणि मिश्र उपस्थित रहे। इसके साथ ही मातृ संगठन की बहनों और अभिभावकों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।अध्यक्षता करते हुए राजकमल ने संस्कृति ज्ञान परीक्षा की पुस्तक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने और ज्ञानवर्धन में मददगार सिद्ध होगी। डॉ. विद्याराम विश्वकर्मा ने छात्रों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि संस्कृति ही हमारे जीवन की नींव है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखंड प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “भविष्य को बेहतर बनाने के लिए वर्तमान समय में सुधार आवश्यक है। जैसा हम आज करेंगे, वैसा ही परिणाम आने वाले वर्षों में मिलेगा।








