झांसी में शोकग्रस्त कारोबारी रामेश्वर सिंह की ट्रेन में मौत

झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जब बिहार के गोपालगंज के रहने वाले कारोबारी रामेश्वर सिंह (42) की ट्रेन में अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामेश्वर के पिता की दो दिन पहले मृत्यु हुई थी, जिसके बाद वे सदमे और शोक में थे और खाना तक नहीं खा रहे थे।

शनिवार को रामेश्वर पत्नी रीना देवी और बच्चों के साथ मुंबई से बिहार के गोपालगंज जा रहे थे। पत्नी के मुताबिक, झांसी स्टेशन के पास रामेश्वर को बेचैनी हुई, उनकी आवाज बदल गई और कुछ ही देर में वे बोलना बंद कर दिए। यात्रियों ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी।

डॉक्टरों की टीम झांसी स्टेशन पहुंची और चेकअप के बाद रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी रीना बच्चों के साथ शव लेकर उतर गई, जबकि परिजन बिहार से झांसी के लिए रवाना हो गए हैं। शाम तक शव बिहार ले जाया जाएगा।

रामेश्वर सिंह की पत्नी रीना ने बताया कि उनकी तीन बेटियां (आस्था-14, अर्पिता-12, अरोही-11) और एक बेटा यश (9) है। वे और उनके पति मुंबई में रहते थे और सब्जी का कारोबार करते थे। गुरुवार को उनके ससुर बंता राय (80) की मृत्यु हुई थी, जिससे रामेश्वर काफी दुखी थे।

रीना ने बताया कि ट्रेन में रामेश्वर की तबीयत बिगड़ने लगी और वे कांपने और पसीना आने की शिकायत करने लगे। थोड़ी देर ठीक रहने के बाद रात करीब 11 बजे अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई। यात्रियों की मदद से रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार के मुताबिक झांसी या आसपास उनके कोई रिश्तेदार नहीं रहते। पत्नी बच्चों का ध्यान संभाल रही हैं और फोन पर परिजनों को घटना की जानकारी दे रही हैं। रामेश्वर सिंह परिवार में तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *