
- पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक संबंधों में तनाव
- सिंधु जल संधि का अस्थायी निलंबन
- हानिया आमिर बनीं मीम्स का विषय
नई दिल्ली। भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद सोशल मीडिया पर हानिया आमिर से संबंधित मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक वायरल वीडियो में भारतीय लड़के पानी की बोतलों से भरा एक कार्टन पैक करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस पर लिखा है—”हानिया आमिर के लिए, रावलपिंडी, पंजाब, पाकिस्तान। भारत से।” यह वीडियो एक मजाकिया मीम के रूप में बनाया गया है, लेकिन इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
इसके साथ ही, हानिया आमिर के बॉलीवुड डेब्यू से संबंधित खबरें भी सामने आई हैं। पहले खबरें थीं कि वह दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘सरदार जी 3’ में नजर आ सकती हैं। हालांकि, पहलगाम हमले के बाद बदलते हालात ने इस प्रोजेक्ट पर भी असर डाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले के बाद हानिया को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि मौजूदा तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए निर्माताओं ने यह फैसला लिया है।
हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हानिया आमिर और फिल्म के निर्माताओं की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।








