गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश- 2 साल के बच्चे समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत

  • सुबह 5:20 बजे गौरीकुंड के पास हुआ हादसा
  • पायलट समेत 7 यात्रियों की मौके पर मौत
  • खराब मौसम को बताया जा रहा कारण

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के पास गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महाराष्ट्र का एक दो साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।

यह हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था, जो केदारनाथ मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर गौरीकुंड की ओर जा रहा था। क्रैश होते ही हेलिकॉप्टर में आग लग गई, जिससे शव बुरी तरह झुलस गए।

मृतकों की पहचान में डीएनए टेस्ट होगा

गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप के अनुसार, हादसे के बाद शवों की पहचान मुश्किल हो गई है, इसलिए मृतकों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

मृतकों में ये लोग शामिल:

  1. पायलट राजवीर सिंह (जयपुर, राजस्थान)

  2. विक्रम सिंह रावत (ऊखीमठ, उत्तराखंड)

  3. विनोद देवी (उत्तर प्रदेश)

  4. तृष्टि सिंह (उत्तर प्रदेश)

  5. राजकुमार सुरेश (गुजरात)

  6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (महाराष्ट्र)

  7. काशी (2 वर्षीय बच्चा, महाराष्ट्र)

राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमें

हादसे के बाद SDRF और NDRF की टीमें मौके पर रवाना कर दी गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि हेली सेवा संचालन को लेकर अब सख्त नियम बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भविष्य में उड़ानों से पहले तकनीकी जांच और मौसम की पुख्ता जानकारी अनिवार्य की जाएगी।

चारधाम हेली सेवा पर अस्थायी रोक

हादसे के बाद प्रशासन ने चारधाम यात्रा की हेलिकॉप्टर सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा की योजना बनाएं।

पिछले एक महीने में तीसरा हेलिकॉप्टर हादसा

  • 7 जून: रुद्रप्रयाग में एक हेलिकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा कार पर गिरा, जिससे कार और दुकान क्षतिग्रस्त हो गईं।

  • 17 मई: केदारनाथ में एयर एंबुलेंस की लैंडिंग के दौरान टेल बूम टूट गया था, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

  • पिछले साल गंगोत्री जाने वाला हेलिकॉप्टर भागीरथी नदी के पास क्रैश हुआ था, जिसमें पायलट समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading